कहते है की जल है तो जीवन है। इस धरती पर इंसान,पशु ,पंछी, पेड़-पौधा सभी को पानी की जरूरत होती है । परंतु जब यही पानी बाढ़ का रूप ले लेती है, तो यह न जाने कितने की जिंदगियां छीन भी लेती है । यही हाल हुआ इस साल बिहार का । बिहार में जल का ऐसी बाढ़ आई कि इसमें लाखो लोग घर से बे घर हो गए । इंसान के साथ साथ पशुओं और खेती को भी बुरी तरह से प्रभावित कर चूका है । लोग घर छोर कर सरकार के भरोसे बैठे है । लोग अपने घरो में छतो या रेलवे स्टेशन पर टेंट लगा कर रहने पर मजबूर है । बाढ़ के ऐसी भयावर स्थिति इससे पहले १९७५ में देखि गयी थी। वैसे तो उत्तर बिहार में हर साल बाढ़ आती रहती है । परंतु इस बार गंगा के किनारे बेस शहरों में बाढ़ आ गयी ।
बाढ़ से बे घर हुए लोग अपनी जीवन यापन के लिए भीख मांगने के लिए मजबूर हो गए है। बच्चे और महिलाओ आपको शहरों में भीख मांगते नज़र आते है।
एक तरफ बिहार में बाढ़ से जीवन बर्बाद हो गया है, तो वही दूसरी तरफ बिहार के कई ऐसे जिले जहा पर पानी की कमी की मार झेल रही है। वहाँ पर पानी के बिना सुखार की स्थिति हो गयी है। किसानों की फसल बर्बाद होने के कागार पर हैं। तो पानी की ऐसी दो कहानी बयां कर रही है बिहार में।


